दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भिवंडी।। भिवंडी शहर के पदमशाली हाल, पदमा नगर में रहने वाली एक महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से छल करने की घटना घटित हुई है। पति सहित ससुराल पक्ष के सदस्यों से पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ गुनाह रजि.क्र. 61/2023 भादंवि की धारा 498 (अ),323,504,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सौ.ज्योत्सना रवि अड्डागटला (34) को उसके पति रवि बालय्या अड्डागटला, सासु सौ.गौरव बालय्या अड्डागटला,ससूर बालय्या अड्डा गटला, जेठ श्रीनिवास बालय्या अड्डा गटला ने दहेज के लिए जून 2013 से लेकर 3 नवंबर 2022 तक मानसिक व शारीरिक रूप से छल कर, बार बार अपने मायके से दो लाख रूपये दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। पीड़ित महिला अपने पति से साथ संसार बसाना चाहती थी किन्तु उसके पति, सास, ससुर व जेठ सब मिलकर उसे मारा पीटा करते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने शहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक दांडेगावकर कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट