
भिवंडी पालिका प्रशासन द्वारा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया गया
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 01, 2023
- 295 views
भिवंडी।। पूरे राज्य में आज महाराष्ट्र दिवस मनाया जा रहा है.1 मई को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. खासकर आज के दिन गुजरात दिवस भी है। गुजरात और महाराष्ट्र दोनों राज्य आजादी से पहले और आजादी के बाद कुछ समय के लिए मुंबई के हिस्सा थे।उस समय इस मुंबई क्षेत्र में मराठी और गुजराती बोलने वालों की संख्या अधिक थी। दोनों समुदाय द्वारा अलग अलग राज्य स्थापना की मांग की जा रही थी। भाषा के आधार पर गुजरात व महाराष्ट्र राज्य की घोषणा किया गया था और 1 मई 1960 को मुंबई के साथ संयुक्त महाराष्ट्र का गठन किया गया। महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की 63 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक मई को पूरे राज्य में मनाया गया। इसी क्रम में भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त विजयकुमार म्हसाल के हस्ते पालिका मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। पालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने झंडे की सलामी दी। पालिका मुख्यालय के प्रांगण में उपस्थित कर्मचारियों ने शासन के परिपत्र नुसार राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते समय राष्ट्रगान व राज्य गीत गाया। दमकलकर्मी, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों भी मौजूद थे।इस अवसर पर प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने कहा कि आज महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की 63 वीं वर्षगांठ है। इस दिन महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी। अखंड महाराष्ट्र के लिए 106 लोगों ने बलिदान दिया,1 मई महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस पर उन्होंने सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आॅनलाइन पद्धति से बाला साहेब ठाकरे के नाम पर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पालिका प्रशासक एवं आयुक्त व भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी ने आॅन लाइन उपस्थिति दिखाई।
रिपोर्टर