छह महीने के बच्चे का अपहरण कर दो लाख में बेचने वाले तीन झारखंड से गिरफ्तार

भिवंडी।। शहर के शांतिनगर परिसर से सोलह दिन पहले छह महीने के बच्चे का अपहरण कर बिक्री करने के मामले में शांतिनगर पुलिस ने भिवंडी व झारखंड से तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

बतादें कि 14 अप्रैल को शांतिनगर के न्यू आजाद नगर की झुग्गी में रहने वाली शाहाना अंसारी अपने छह महीने के बेटे अरबाज को पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली फातिमा के घर मे सुलाकर रमजान ईद की खरीददारी के लिए बाज़ार गई हुई थी। किन्तु दोपहर बाद वापस आने पर अरबाज़ सहेली के घर में ना पाने से उसके पांव तले की जमीन खिसक गई थी। अरबाज़ की आसपास तलाश करने पर नहीं मिलने से उसके पिता शाहबाज मोहम्मद याइया अंसारी ने शांतिनगर पुलिस थाने में बच्चा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर नेचवरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में दो टीमों का गठन कर अरबाज़ की तलाश शुरू किया। सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र म्हात्रे, पुलिस कांस्टेबल महेश चौधरी, रवि पाटिल,अनिल शिरसाठ, महिला पुलिस कांस्टेबल मनाली फर्डे, पुलिस नाईक श्रीकांत पाटिल, किरण जाधव, पुलिस कांस्टेबल रवींद्र पाटिल,नरसिम्हा क्षीरसागर और विजय ताटे की पुलिस टीम ने इलाके के कुछ लोगों से जानकारी इकठ्ठा कर, सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर सबसे पहले भिवंडी के फुटपाथ पर कपड़ा बेचने वाले अफरोज अबुबकर शेख ( 26) की शिनाख्त की और हिरासत में ले लिया।पूरी छानबीन करने पर उसने अरबाज़ का अपहरण करने की बात कबूल कर लिया और येवई नाका पर शंभू सोनाराम साव (50) की सहायता से बिक्री कर देने की सच्चाई बताई। बच्चे की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उसके मोबाइल फोन की तकनीकी जांच के आधार पर झारखंड भागने की तैयारी कर रहे शंभु सोनाराम साव को कल्याण रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। जब अपराध की गहन जांच शुरू की गई तो झारखंड राज्य में रहने वाली महिला मंजूदेवी महेश साव (34) निवासी जीतकुंडी, तहसील बेको ठाणा बिरनी, जिला गिरडी को 2 लाख रूपये में बेचने की बात कबूल किया।यह अहम जानकारी मिलने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र म्हात्रे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल झारखंड राज्य के लिए रवाना हुई। चूंकि महिला रांची से 200 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहती थी। इसलिए स्थानीय सशस्त्र पुलिस बल की मदद से इस अपराध में बच्चे को खरीदने वाली आरोपी महिला मंजूदेवी महेश साव को बालासा से गिरफ्तार किया गया। वही पर इसके पास बरामद अरबाज़ को सकुशल उसके माॅ शहाना अंसारी को भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदरकर की मौजूदी में सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम को दिया गया पुरस्कार :
इस गंभीर प्रकरण को पुलिस टीम ने कुशलता पूर्वक अंजाम देने के एवज में सभी पुलिस कर्मचारियों को पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर और पुलिस टीम के सभी पुलिस अधिकारियों ने बधाई दी। इसके साथ इस अपराध में लिप्त अफरोज, अबुबकर शेख, शंभुसोनाराम साव और मंजू देवी महेश साव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कर्मचारियों को 15 हजार रूपये नकद इनाम देने की घोषणा किया। 

 पुलिस ने मेरी खुशियां लौटा दी : 
अपने बेटे को खोने के 15 दिन बाद मैंने अरबाज को वापस पाने की उम्मीद छोड़ दी थी। अपहृत बच्चे अरबाज की मां शाहाना अंसारी ने पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिस मेरी खुशी वापस ला दी है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट