बकरीद को लेकर महानगर पालिका व पुलिस प्रशासन अलर्ट कानून व्यवस्था का पालन करते हुए खुशी से मनाएं त्यौहार --- पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले

भिवंडी।।शहर में ईद-उल-फितर त्यौहार की सारी तैयारियां पालिका व पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली है। वही पर भिवंडी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाऐ रखते हुए ईद-उल-फितर उत्सव पूरी खुशी के साथ मनाऐ। पुलिस संकुल में आयोजित महानगर पालिका व पुलिस प्रशासन के समीक्षा बैठक में उन्होंने इस प्रकार का आह्वान किया है। इस बैठक में पालिका के उपायुक्त ( स्वास्थ्य) दीपक झिंजाड, 

सहायक पुलिस उपायुक्त दीपक देशमुख भी मंच पर उपस्थित थे। 
इसके साथ पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने कहा कि शहर में कई वर्षों की परंपरानुसार तथा उच्च न्यायालय मुंबई द्वारा दिये गये मार्गदर्शन निर्देशाप्रमाणे सभी को यह त्यौहार खुशी से मनाना है और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल किसी भी परिस्थिति में बाधित न हो। यद्यपि पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग एवं महानगर पालिका प्रशासन नियमों और शर्तों के अधीन रहकर अस्थायी रूप से मान्यता प्राप्त कुर्बानी सेंटरों से कचरा एकत्रित करने और उठाने की जिम्मेदारी महानगर पालिका प्रशासन की है लेकिन कुर्बानी सेंटर के संबंधित व्यक्तियों को भी इस मुहिम से सहभागी होकर, नागरिक भी साफ-सफाई की अपनी जिम्मेदारी समझना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि अवैध रूप से लाऐ गये जानवर तथा महानगर पालिका के क्षेत्र के बाहर जानवरों व मांस की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा है। इस दिन आषाढ़ी एकादशी है। कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सभी को तैयार रहना चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किये जाएंगे।
भिवंडी पालिका के उपायुक्त ( स्वास्थ्य) दीपक झिंजाड ने कहा कि मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देशाप्रमाणे अर्जदार के मांग पत्र पर पालिका प्रशासन मार्फ़त अस्थायी रूप से नियम कानून के दायरे में रहकर कुर्बानी सेंटरों की स्थापना करने की मान्यता दी है। मान्यता प्राप्त कुर्बानी सेंटरो से महानगर पालिका प्रशासन ने पशु अपशिष्ट संग्रह करने के लिए मजदूरों की उपस्थिति, जल आपूर्ति की व्यवस्था,परिवहन के लिए विभिन्न वाहन, दवाओं के छिड़काव, पशु वैद्यकिय अधिकारियों की नियुक्ति,रसीदें फाड़ने और साफ-सफाई पर पैनी नजर रखते हुए महानगर पालिका की ओर से  कर्मचारियों को नियुक्त की गई है। संवेदनशील कुर्बानी सेंटरों पर तीसरी आॅख यानी सीसीटीवी कैमरे लगाऐ गये है। इसके आलावा अपशिष्ट ढुलाई के लिए मार्ग सुनिश्चित किया गया है। प्रभाग स्तर पर तक्रार निवारण केन्द्र की स्थापना की गई है। नागरिक इन केन्द्रों पर अपनी शिकायतें दर्ज करवाकर पालिका प्रशासन का सहयोग कर सकते है‌। सार्वजनिक उत्सव में शहर के स्वच्छता कामों में प्रत्यक्ष रूप से सहभागी होकर महानगर पालिका प्रशासन को सहयोग करने की अपील उपायुक्त दीपक जिंझाड ने नागरिकों से की है। इस बैठक में मस्जिदों के मौलाना और ट्रस्टी, कुरेशी, जानवरों के व्यापारी, शांतता कमेटी के सदस्य और महानगर पालिका तथा टोरेंट पॉवर कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट