भिवंडी में पुलिस गणेशोत्सव प्रतियोगिता में धामणकर नाका मित्र मंडल को‌ मिला प्रथम पुरस्कार

भिवंडी । पुलिस आयुक्तालय ठाणे परिमंडल दो भिवंडी पुलिस उपायुक्त क्षेत्र में आयोजित राष्ट्रीय एकता एवं सामुदायिक सुलह सार्वजनिक गणेशोत्सव प्रतियोगिता में धामणकर नाका मित्र मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है,अपर पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख,उपायुक्त डॉ.श्रीकांत परोपकारी ने मंडल के अध्यक्ष संतोष शेट्टी को सम्मानचिन्ह,प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ भिवंडी के स्थानीय नागरिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी से आज भिवंडी शहर को एक शांतिपूर्ण शहर के रूप में एक नई पहचान मिली है। इस शहर में सभी धर्म के लोग अपना - अपना त्योहार मनाते हुए एक-दूसरे का सहयोग कर रहे है। कार्यक्रम में मौजूद व शहर के नागरिकों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि शोर-शराबे और समय सीमा का ध्यान रखते हुए गणेशोत्सव मनाकर भाई चारे की नई मिसाल शहर के वासी करेंगे। इस प्रकार की कामना ईश्वर से करता हूं। इस प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार स्वं.पंडित नाना मित्र मंडल भारत कॉलोनी कामतघर,द्वितीय पुरस्कार बाल गोपाल मित्र मंडल साईं प्रसन्न सोसायटी नारपोली,स्वामी समर्थ मित्र मंडल चौधरी कंपाउंड,तृतीय पुरस्कार युवा मित्र मंडल खोणी,श्री गणेश मित्र मंडल न्हावी पाडा सहित दस मंडलों को प्रोत्साहित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान परीक्षक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मानसी राजे व आभार प्रदर्शन सचिन सांगले ने किया था। इस अवसर पर सार्वजनिक गणेशोत्सव महामंडल के अध्यक्ष मदन भोई, सहायक पुलिस आयुक्त दीपक देशमुख,सचिन सांगले सहित बड़ी संख्या में गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट