भूमि पर स्वामित्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में विवाद गोली लगने से एक गंभीर रूप से घायल

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट 


कैमूर ।। जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ससना पंचायत के मधुबनी गांव में भूमि पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी गांव में भूमि पर स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि गोलीबारी भी चलने लगा। जिस क्रम में मधुबनी ग्रामवासी प्रिंस कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पिता कमलेश सिंह को गोली लग गया, जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति के परिजन राकेश कुमार सिंह पिता उमाशंकर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, भूमि पर स्वामित्व को लेकर ग्रामवासी श्री भगवान सिंह, गिरीश नारायण सिंह एवं शिव शंकर सिंह के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। भूमि पर स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में, गोलीबारी चलने लगा। जिस क्रम में प्रिंस कुमार पिता कमलेश सिंह उक्त रास्ते से अपने खेत से घर आ रहे थे, की उनके उपर श्री भगवान सिंह के पक्षकारों द्वारा मारो मारो की आवाज के साथ गिरीश नारायण सिंह द्वारा कट्टे से गोली मार दिया गया,जो कि प्रिंस सिंह के बाएं पैर के जांघ में लग गया जिससे कि वह स्थल पर अचेत हो गया। शोर-शराबा सुनने के बाद घायल के परिजनों द्वारा स्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को मोहनियां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति के परिजनों का आरोप है कि श्री भगवान सिंह व गिरीश नारायण सिंह से पैसे की लेन देन को लेकर प्रिंस सिंह के परिजनों के बीच 4 वर्ष पहले से ही मनमुटाव चल रहा था इसी वजह से उनके द्वारा प्रिंस सिंह पर गोली चलाया गया। घायल के परिजनों द्वारा कुदरा थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाया गया है, जिसमें कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। संदर्भ में थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मामले को संज्ञान में आने के बाद स्थल का निरीक्षण किया गया। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति का इलाज मोहनिया एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट