9 घंटे तक दर्द से जूझती रही गर्भवती महिला

भिवंडी।। शहर व आसपास लगातार हो रही बरसात के कारण जहां सड़कें गड्डामय हो चुकी है। वही पर कई जगहों पर भारी जल जमाव होने से लंबा यातायात जाम हो रहा है। वाडा तालुका के खरवली के गोन्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से गर्भवती महिला की प्रसूति के लिए निकली 108 नंबर की सरकारी एंबुलेंस लगभग पांच घंटे तक इसी जाम में फसी रही। बतादें कि वाडा तालुका के खरवली गांव की आदिवासी महिला रविना रघुनाथ तबेले प्रसूति के लिए वाडा स्थित ग्रामीण अस्पताल भर्ती करवाने के लिए सरकारी एंबुलेंस 108 से पहुँची थी। किन्तु ग्रामीण अस्पताल में शस्त्रक्रिया का डाॅक्टर उपलब्ध नहीं होने से एंबुलेंस चालक प्रफुल्ल चौधरी व आशा वर्कर ने उसे ठाणे - भिवंडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करने के लिए निकले थे। किन्तु यातायात जाम होने के कारण शाम पांच बजे के दरमियान भिवंडी के स्वं इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल पहुँचने में लगभग पांच घंटे लग गये। स्वं इंदिरा गांधी अस्पताल में भी शस्त्रक्रिया का डाॅक्टर ना होने से देर रात 8 बजे उसे ठाणे के सिविल अस्पताल रिफर कर दिया।  ठाणे सिविल अस्पताल के डाॅक्टरों ने आज शुक्रवार को नार्मल डिलीवरी करने में सफलता प्राप्त की है। इस दरमियान गर्भवती महिला को वाडा से भिवंडी से ठाणे सिविल अस्पताल तक लगभग 9 घंटे तक प्रसव पीड़ा से जूझती रही। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट