पूर्व विधायक के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो नें थामा बीजेपी का दामन

जौनपुर ॥ मुफ्तिगंज के ग्रामसभा इटैली में पूर्व विधायक केराकत दिनेश चौधरी के नेतृत्व में भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल के उपस्थिति में सपा के कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं ग्राम के पूर्व प्रधान सहित करीब डेढ़ सौ लोगो नें आज बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया। लोगों ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के पारदर्शी तरीके से संचालित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर के आज हम लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के पास जब जब हम लोग अपने कार्य को लेकर के गए हैं वह जात-पात धर्म मजहब से ऊपर उठकर के हम लोगों का कार्य करते हैं इसलिए इनके नीतियों से भारतीय जनता पार्टी के रितियों से प्रभावित होकर आज हम लोग भाजपा परिवार में सम्मिलित हुए है। 


भाजपा के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि सभी लोगों का वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पूर्व के जनप्रतिनिधियों का भाजपा परिवार में खुले मन से स्वागत है,पूर्व विधायक दिनेश चौधरी नें कहा कि यह सदस्यता का कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा हजारों लोगों की सूची हमारे पास है,लोक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए बेताब और उतावले है। 

सदस्यता कार्यक्रम समापन होने के तुरंत बाद मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिला अध्यक्ष रामविलास पाल पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने वृक्षारोपण कर सेना में तैनात सुरक्षाकर्मी फौजियों के घर से कलस में मिट्टी इकट्ठा किया,भारत माता की जय का उद्घोष किया। सदस्यता लेने वाले में सुशील यादव,प्रवीण यादव,हरिराम यादव,मनबोध यादव,पवन यादव,रामचंद्र यादव मुन्ना यादव,विनय यादव,रमेश यादव,सुरेश यादव इत्यादि लोग है।  

उक्त अवसर पर भाजपा मंडल मुफ्तीगंज के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाजपा मछली शहर के जिला उपाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के ब्लॉक प्रभारी श्री प्रकाश पांडेय पूर्व मंडल अध्यक्ष सदानंद राय रामचंद्र राय,आरडी चौधरी,गोलू मिश्रा,पिंटू दादा बीना सिंह,परमहंस सिंह,शैलेंद्र सिंह जी,छोटेलाल यादव जी,रिशु राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट