घोसी विधानसभा सीट पर सपा की जीत होने पर सपाईयों ने मनाया जश्न

भिवंडी।। इंडिया और एनडीए की पहली लड़ाई कही जाने वाली घोसी विधानसभा की सीट सपा ने जीत ली है और सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से मात दी है। सपा के सुधाकर सिंह को एक लाख 24 हजार 427 वोट मिले वही भाजपा के दारा सिंह को 81 हजार 668 वोट मिले।सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 42 हजार 759। वोटों से जीत मिली है। इस जीत के बाद भिवंडी सपा के पश्चिम विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय में सपा प्रदेश सचिव रियाज आजमी की मौजूदी में सपाईयों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। भिवंडी शहर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले के लोग रहकर कपड़ा उद्योग से जुड़े हुए है। भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट पर सपा के विधायक रईस कासिम शेख विकास की गंगा बहा रहे है वही पर पश्चिम विधानसभा सीट पर रियाज आज़मी नागरिकों के अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बकायदे कार्यालय खोलकर सेवा भाव से कार्यरत है। जिसके कारण एक बार फिर भिवंडी पश्चिम सीट पर समाजवादी की जीत तय मानी जा रही है। घोसी विधानसभा सीट पर सपा की जीत के बाद भिवंडी के पश्चिम विधानसभा कार्यालय में युवा नेता आरिफ खान के नेतृत्व में प्रदेश सचिव व भिवंडी पश्चिम विधानसभा सीट के पर्यवेक्षक रियाज आजमी तथा सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी रियाज शेख की मौजूदगी में सपाईयों ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। महाराष्ट्र प्रदेश सचिव रियाज आजमी ने कहा कि 42 हजार वोटों से यूपी के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत मिली है। यह तो इंडिया गठबंधन का टेलर है। पूरी पिक्चर अभी बाकी है। घोसी विधानसभा क्षेत्र की जनता नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे के साथ जुड़ी और सपा प्रत्याशी को विजय दिलाई। इसी तरह भिवंडी के आगामी मनपा चुनाव में हम एक जुट होकर सभी सीटों पर सपा के उम्मीदवारों को जीता कर भिवंडी पालिका में सपा का महापौर बनाना है तभी शहर के रूके विकास कार्य सहित स्वास्थ्य, सड़कें, पानी, गटर और स्कूलों के काम होगे। बदलाव लाने के लिए परिवर्तन की जरूरत है। इस अवसर पर रियाज शेख, मो.असलम फैजाबादी, परवेज़ सरदार,सुग्गीदेवी, अ़फाक फारूकी, नारायण तिवारी, अख्तर भाई, आरिफ खान,तारिक आजमी,संतलाल यादव, शाहिद भाई, आलमगीर खान,निहाल शेख,शोहराब अंसारी, मकादू अंसारी, नदीम भाई, ताबिस, बदरे आलम, दानिश शेख,सालिम शेख,जमाल शेख,बबलू भाई,शूभान खान,अजहर खान,इम्तियाक,बाबा आदि पदाधिकारी व भारी मात्रा में समर्थक मौजूद थे। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता आरिफ खान ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट