400 किलो गौवंश का मांस जब्त दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी।। शहर में अवैध रूप से गौवंश की हत्या कर बड़े पैमाने पर मांस बिक्री की जाती रही है। पुलिस ने समद नगर, बगीचा में गौवंश की हत्या कर मांस बिक्री करने वाले नवी बस्ती निवासी सरवर तथा निजामपुरा निवासी कलीम कुरेशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही पर एक टेंपों से 400 किलो मांस भी बरामद किया है। गणेश नगर नाव्हीपाडा निवासी सूरज ज्ञानचंद्र केसरवानी ने शिकायत दर्ज कराया है कि समद नगर बगीचा में गौवंश की हत्या कर मांस बिक्री की जा रही है। पुलिस के कल सुबह 5 बजे उक्त जगह पर छापा मारा और  टेंपों क्रमांक एम.एच. 04 एल.व्ही 4439 से गौवंश मांस बिक्री के लिए ले जाते हुए सरवर व कलीम कुरेशी को हिरासत में ले लिया है। वही दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र प्राणी रक्षक सुधारणा अधिनियम 2005 के कलम 5(अ), 5(ब),5(क), 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक शंकर शिंदे कर रहे है।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट