चेकिंग से मचा वाहन चालको मे हडकंप

कौशाम्बी ।। कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में इन दिनों पुरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा दिया है।

आपको बतादें पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  के निर्देशानुसार इन दिनों सभी थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,जिनके अनुपालन में आज थाना पूरामुफ्ती प्रभारी प्रदीप सिंह SI रामसजीवन साहू SI केदारनाथ राय कां0 आनंद शंकर सिंह कां0 राजन दुबे का0 अखिलेश कुमार आदि के  साथ सैयदसरावां मोड़ तेरहमील पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।वहीं थाना प्रभारी प्रदीप सिंह नें वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों से कहा ,साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को शीट बेल्ट बांधकर वाहन चलाये को कहा। लगभग दो घंटे के इस चेकिंग अभियान में   दो पहिया में पांच गाड़ियों का चालान काटा गया, और 7100/रू0 समन शुल्क वसूल किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी नें बताया कि कल दिनांक 21-11-2018 को भी चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें कागजात सही ना होने पर दो बाइक का चलान किया गया ,एवं अन्य वाहनों से 5200/रू0, का समन शुल्क वसूल किया गया।


               

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट