
जानवरों की चर्बी वाले घी फैक्ट्री पर पालिका ने चलाया बुलडोजर
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 03, 2024
- 237 views
भिवंडी।। भिवंडी पालिका परिक्षेत्र अंर्तगत बंद स्लाॅटर हाउस के पीछे चल रहे जानवरों की चर्बी वाले फैक्ट्री पर पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया है। इस कार्रवाई से इस परिसर में हड़कंप मचा है। बतादें कि कई वर्षों से बंद स्लाॅटर हाउस में एक विशेष समुदाय द्वारा अवैध कब्जा कर जानवर ( भैस,पाडा,भैसा) बांधने तथा यही नहीं से अवैध रूप से चल रहे स्लाॅटर हाउस में कत्ल करने के लिए सप्लाई किया जाता रहा है। यही नही विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे कत्लखाने में इन जानवरों का कत्ल कर चर्बी, हड्डियां,जानवरों का सिर तथा उनके मांस इकठ्ठा कर ट्रकों के माध्यम से यही से बाहर बिक्री के लिए भेजा जाता था। यही नहीं खाड़ी में बने अवैध फैक्ट्री के भट्टी में जानवरों की चर्बी व मांस पिघलाकर उससे घी बनाया जाता और यह घी छोटे छोटे होटल ( बिस्सी) में ग्राहकों को परोसा जाता था। जिसकी शिकायत मिलने पर पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने पर्यावरण नियंत्रण अधिकारी सुदाम जाधव व कर मूल्यांकन विभाग के कार्यालयीन अधीक्षक सायरा अंसारी को इस अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई करने के लिए आदेश दिये थे। तदुपरांत पालिका अधिकारी सुदाम जाधव ने सुरक्षा व सफाई कर्मियों के एक दस्ता लेकर बंद स्लाॅटर हाउस का निरीक्षण किया और खाड़ी मे चल रहे जानवरों की चर्बी वाला घी के अवैध फैक्ट्री पर छापामार कर 15 बड़े डिब्बों में भरा चर्बी से बना घी सहित घी बनाने में इस्तेमाल हो रहे बर्तन को भी जब्त कर लिया। इसके आलावा फैक्ट्री चला रहे एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ स्थानीय भोईरवाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने देर शाम इस अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त करने के लिए प्रभाग समिति क्रमांक चार के सहायक आयुक्त सुनील भोईर को आदेश दिये थे। जिसके फलस्वरूप इस प्रभाग के बीट निरीक्षक अमोल वारघडे ने अतिक्रमण टीम कर्मियों और जेसीबी के साथ इदगाह स्लाॅटर हाउस पहुंचकर खाड़ी किनारे चल रहे अवैध फैक्ट्री को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया है।
फैक्ट्री के पास सांस लेने से होती थी उल्टियां :::::::::::
बंद स्लाॅटर हाउस के आलावा फैक्ट्री के पास जानवरों का तमाम अवशेष पड़े रहते थे। जिसके कारण इस क्षेत्र में एक अलग प्रकार की दुर्गंध फैली रहती है। इस दुर्गंध में सांस ली तो उल्टी होना निश्चित है। यही नही आसपास के बिजली के खंबों और पेड़ों पर तमाम प्रकार के मांसाहारी पक्षियों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। मांस खाने के लिए इधर-उधर मंडराते रहते थे। इस परिसर में गंदगी इतनी ज्यादा व्याप्त है इसके बावजूद इस क्षेत्र के सैकड़ों स्लम बस्तियों में हजारों लोग रहते है।
स्थानीय पुलिस ने नहीं किया कार्रवाई ::::::
ईदगाह स्लाॅटर हाउस परिसर भोईरवाडा पुलिस क्षेत्र के अंर्तगत आता है। खाड़ी किनारे कई वर्षों से चल रहे इस अवैध फैक्ट्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ना होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न निर्माण करता है।
रिपोर्टर