यादव संघ के चुनाव मे उमड़ा यादवों का सैलाब - यादवों ने बना दिया ऐतिहासिक दिन

मुंबई।। मुंबई में साकीनाका के अंतर्गत आने वाले योगीराज विद्यालय में 7 जनवरी को यादव संघ का चुनाव था। इसमें मुंबई के चारों तरफ के यादव बंधुओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा थाने, भिवंडी और नींव मुंबई के यादवों  ने भी अहम भूमिका निभाई साथ में नाशिक और पुणे के यादव बंधुओं को आने से यादवों का सैलाब 90 फीट रोड पर साफ साफ दिखाई दे रहा था। चोरों तरफ बस, बाईक और प्राईवेट गाड़ियां रोड़ के दोनों तरफ दिख रहीं थीं। 

एक अनुमान के अनुसार नव से दस हजार तक यादव समाज के लोग उपस्थित थे। टोटल 3252 वोट पड़े लगभग 100 से 150 सौ लोगों को वोट देने से रोका गया क्योंकि उनके पास आईडी कार्ड नहीं था। इसके अलावा महिलाओं की भागीदारी भी दिखी। कुलमिलाकर यादवों समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यादव समाज के लोगों ने एकत्रित हो कर मुंबई के धरती पर यादव संघ को ऐतिहासिक दिन अपने आप में बना दिया।

इसके अलावा चुनाव लड़ रहे पैनलो ने धांधली का भी आरोप लगाया। चुनाव अधिकारियों और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने मिलकर फैसला किया है। वोटों की  गिनती 8 जनवरी को सुबह ग्यारह बजे शुरू होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट