रामगढ़ मां कामाख्या ग्रामोत्थान ट्रस्ट के द्वारा बैठक में निम्न विषयों पर की गई चर्चा

कैमूर।। जिले के रामगढ़  प्रखंड अंतर्गत माँ कामाख्या ग्राम ग्रामोंत्थान ट्रस्ट के द्वारा बैठक कर निम्न  विषयों पर की गई चर्चा  वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय एवं संचालन संस्था के सदस्य सह संयोजक धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की जागरूकता कार्यशाला पर चर्चा की गई। वही संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई । हर साल की भांति इस साल भी संस्था के वार्षिक उत्सव 12 जनवरी 2024 को विवेकानंद जयंती युवा दिवस के दिन न्यु प्राथमिक विद्यालय उपाध्याय सागर में मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी कैमूर एवं विशिष्ट अतिथि जिला पदाधिकारी कैमूर होंगे उक्त तिथि को प्रतिभा खोज परीक्षा किया जाएगा जिसमें सभी प्रतिभागियों को पेन ,पेंसिल, बैग, टिफिन, जूता एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसमें लगभग 400 से 500 प्रतिभागी भाग लेंगे एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत लगभग 300 से 400 प्रतिभागी भाग लेंगे जिनका उम्र 18 वर्ष से उपर होगा। जिनको हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा और 600 से 700 गरीब परिवार को कंबल और साड़ी वितरण किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि जीवन अनमोल है जिसका सुरक्षा करना हर नागरिक क्या कर्तव्य है यदि सभी नागरिक हेलमेट लगाकर चले तो अधिक से अधिक लोगों को बचाया जा सकता है। और शिक्षा इंसान की वह कौन सी है ।कुंजी है। जिससे हर ताले खुलते है अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट