यादव उत्थान समिति भारत ने किया पदाधिकारी सम्मेलन

प्रयागराज ।। यादव उत्थान समिति भारत का पदाधिकारी सम्मेलन आवलां बरेली उत्तर प्रदेश मे संपन्न हुआ जिसमे समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवँर रकवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि रहे विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सत्यवेन्द्र यादव आजाद,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह यादव,राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह यादव रामपुर,महेन्द्र प्रताप यादव रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विषेश कुमार यादव,अतुल यादव जिलाध्यक्ष बरेली,व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुल यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सोनू यादव ने किया।समाजवादी पार्टी के प्रभारी व वरिष्ठ समाजसेवी झण्डे सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष व लटूरी सिंह यादव,गजेन्द्र यादव प्रधान,व मंडल अध्यक्ष लखनऊ बृजकिशोर यादव ने कार्यक्रम का संरक्षण किया। कार्यक्रम मे भगवान श्री कृष्ण को मालार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे पदाधिकारियो को समाज के लोगों की समस्याओ को दूर करने के गुण बताये गये साथ ही अहीर रेजिमेंट के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करने के लिए भी कहा गया साथ ही साथ समाज से दहेज और कन्या भ्रूण हत्या व नशा जैसी कुरीतियो को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया और मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए जल्द ही बड़ा आन्दोलन करने की बात कही गई है समिति समाज के लिए मुफ्त छात्रावास उप्लब्ध करवाने का काम जल्द से जल्द शुरु करेगी और सभी पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया की वो समाज मे जाकर समाज की एक़ता को मजबूत करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया गया और अपने समाज के लोगों ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करने का भी संकल्प लिया गया ।

समिति के पदाधिकारियो मे सत्यपाल यादव प्रदेश सचिव,सुनील यादव मंडल अध्यक्ष छात्र सभा,अर्जुन यादव जिला उपाध्यक्ष,नरेन्द्र यादव प्रदेश,सतेन्द्र यादव जिला सदस्य,अनिकेत यादव तहसील उपाध्यक्ष,दुष्यंत यादव छात्र जिलाध्यक्ष संभल,नेमपाल छात्र जिलाउपाध्यक्ष संभल,डालचन्द यादव युवा जिला उपाध्यक्ष संभल,प्रदेश यादव जिला महासचिव छात्र सभा,विजय यादव प्रदेश प्रमुख महासचिव,सुखवीर यादव युवा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्यामपाल सिंह यादव,अमित छात्र राष्ट्रीय महासचिव,राज यादव युवा प्रदेश उपाध्यक्ष,मनीष यादव तहसील अध्यक्ष आवलाँ,प्रभान्शु यादव जिला उपाध्यक्ष बरेली,सचिन यादव,उपेन्द्र यादव,विजेंद्र सिंह,नवल किशोर यादव, महावीर सिंह,संजीव यादव एडवोकेट,कुलदीप यादव जिला सचिव, मुकेश यादव युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,कुलदीप यादव जिला सचिव,अजय यादव,सुनील यादव जिलाध्यक्ष मुरादाबाद,रोहित यादव जिला महासचिव मुरादाबाद,नेत्रपाल,भुवनेश यादव,भगवान सिंह यादव,विनय यादव,विजय यादव,अतुल यादव विधानसभा अध्यक्ष बरेली,तरूण यादव छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष संभल हारीष,यादव जिला प्रभारी बरेली आदि समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट