
चैनपुर थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 21, 2024
- 187 views
संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
चैनपुर(कैमूर)- थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। थानाध्यक्ष विजय कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी की संयुक्त बैठक में कहा गया कि होली का पर्व महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का प्रयोग कर खुशी मानते हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा।होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसकी उचित व्यवस्था की गई है।
रिपोर्टर