जिला में बड़े ही सौहार्दपूर्ण हर्षोल्लास के साथ निकाला गया श्री रामनवमी की शोभा यात्रा

जय जय श्री राम के नारों से गूंजा आसमान


शोभा यात्रा में सम्मिलित झांकिया भक्तों के लिए हुआ मनमोहक


"जगह-जगह शासनिक प्रशासनिक पदाधिकारी रहे मुस्तैद"


कैमूर- जिला के सभी प्रखंड क्षेत्रों के शहर बाजार एवं गांवों में, श्री राम नवमी राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में बड़े ही सौहार्दपूर्ण हर्षोल्लास के साथ निकाला गया श्री रामनवमी की शोभायात्रा, जय जय श्री राम के नारों से गूंजा आसमान, शोभा यात्रा में सम्मिलित झांकियां भक्तों के लिए हुआ मनमोहक। आपको बताते चलें कि भगवान विष्णु त्रेता युग में निशाचरों का विनाश करने के लिए, सातवें अवतार में अयोध्या के राजा दशरथ एवं मां कौशल्या के पुत्र के रूप में चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को जन्म लिए थे जिस वजह से रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है। जिस अवसर पर सनातन धर्म अनुयायियों द्वारा प्रतिवर्ष श्री राम नवमी राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकाला जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला के सभी प्रखंड क्षेत्र के शहर गांवों में बड़े ही सौहार्दपूर्ण हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा निकाला गया। जिला मुख्यालय शहर भभुआं में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता की पालन हेतु जिला पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा जगह-जगह पैनी निगाहें रखा गया, तो जिला पुलिस पदाधिकारी ललित मोहन शर्मा प्रशासन बल के साथ मुस्तैद रहें। वही सभी प्रखंड क्षेत्र के शासनिक प्रशासनिक पदाधिकारीयों द्वारा बड़े ही शालीनता पूर्वक श्री राम नवमी राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा संपन्न कराया गया।



वही कुदरा नगरपंचायत स्थित रामलीला मैदान से श्री राम नवमी शोभायात्रा समिति की अध्यक्षता पियन पासवान के द्वारा किया गया। शोभा यात्रा की अगुवाई नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मिथलेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय जिला पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र गुप्ता, कांग्रेस के भूत पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह, कांग्रेस के भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल पांडेय, समाज सेवक संजय कुमार पाण्डेय, आनंद प्रताप सिंह, चंद्रमा पासवान, कमलेश तिवारी रविंद्र राम, इत्यादि के द्वारा किया गया। शोभा यात्रा में सम्मिलित श्री राम लक्ष्मण जानकी के साथ ही सपरिवार शंकर पार्वती व शिव जी के गणों की झांकियां भक्तों के लिए मनमोहक रहा। श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति के कोषाध्यक्ष लड्डू जायसवाल समिति के सदस्य स्वरूप नारायण, धीरज कुमार, धनजी कुमार, महेश कुमार, छोटू कुमार, लाला कुमार के द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाया गया। वही नगर पंचायत के बच्चे भी श्री राम जानकी के परिधान में हर्षित दिखें। शोभा यात्रा में सम्मिलित हजारों की संख्या में भक्तों के मुखारविंद से जय जय श्री राम के नारों से आसमान गूंज उठा। प्रखंड क्षेत्र में निकले शोभायात्रा पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं अंचल पदाधिकारी अंकिता कुमारी के द्वारा पल-पल पैनी निगाहें रखा गया। तो थाना अध्यक्ष विकास कुमार सुरक्षा की दृष्टिकोण से दलबल के साथ मुस्तैद रहें। अंततः अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियां एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां दिलीप कुमार के द्वारा निरीक्षण के क्रम में शांति व्यवस्था देख हर्ष व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट