मुकेश कुमार बने रायुमो ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष

प्रयागराज ।। लखनऊ में संगठन विस्तार पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र यादव की संतुत पर राष्ट्रीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से मुकेश कुमार को राष्ट्रीय युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत के जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रांतीय प्रभारी नियुक्त किया और आशा जताई कि मुकेश कुमार संगठन के संविधान को अंगीकृत करते हुए राष्ट्रीय युवा मोर्चा के उद्देश्यों पर चलते हुए दलित पिछड़ा शोषित वंचित अल्पसंख्यक तबके को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ संघर्ष करेंगे संगठन के मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय की स्थापना पर काम करते हुए और देश को मजबूत बनाएंगे और हर गरीब परेशान मजदूर किसान महिला छात्र दलित पिछड़े  लिए सदैव तत्पर रहते हुए ब्रज प्रांत के समस्त जनपदों मंडला विधान सभा ब्लॉक और ग्राम सभा क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा मोर्चा का गठन करते हुए लोगों को राष्ट्रीय युवा मोर्चा से जोड़ेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे ।

वहीं ब्रज प्रांत के प्रांत प्रभारी बनाए जाने पर मुकेश कुमार जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव जी  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र यादव जी व समस्त राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए वादा किया है उनके ऊपर जताए गए भरोसे को कायम रखते हुए संगठन के उद्देश्य पर काम करेंगे और संगठन को ब्रज प्रांत के कोने कोने तक पहुंचाएंगे।

प्रभारी बनाए जाने पर फिरोजाबाद के जिला अध्यक्ष गौरव यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश संयोजक शोएब अख्तर हवा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के सांस पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए मुकेश कुमार जी को बधाई संदेश भेजे व शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट