अड़ीवली परिसर में कचरे के कारण लोगों का जीना हुआ मुश्किल

मनपा प्रशासन के नजरअंदाज पूर्ण रवैये से नागरीक हलाकान


कल्याण पूर्व : मलंग रोड़ पर स्थित अड़ीवली परिसर में कचरे के साम्राज्य के कारण स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। कचरे के कारण हमेशा यहां पर दुर्गंध युक्त वातावरण पसरा हुआ है फिर भी कल्याण डोंबिवली मनपा द्वारा कचरे को साफ़ करने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई जा रही है। इसके कारण स्थानीय नागरिकों में मनपा के प्रति नाराजगी व्याप्त है। आई एकविरा महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्ष सोनी क्षीरसागर, संदीप क्षीरसागर व महिला पदाधिकारियों ने उपायुक्त अतुल पाटिल से भेंट की जिन्होंने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही कचरे व बदबू से अड़ीवली के लोगों को निजात दिलाई जाएगी।



अड़ीवली, राजाराम पाटिल नगर में भूमि प्लाजा सोसाइटी के बगल में बड़ी मात्रा में कचरा पसरा हुआ है। आगामी मानसून को देखते हुए अगर यह कचरा नही उठाया जाता है तो लोगों के गंभीर बीमारियों के चपेट में आने की आंशका है। वर्तमान समय मे ही स्थानीय लोगों को तरह तरह की स्वास्थ समस्याओं का सामना कचरे व दुर्गंध की वजह से करना पड़ रहा है। आई एकविरा महिला मंडल ने जल्द से जल्द कचरा उठाने की मनपा प्रशासन से मांग की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट