
साढ़े 9 लाख का प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा बरामद
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 03, 2024
- 291 views
भिवंडी। शहर के शांतिनगर पुलिस ने भारत कंपाउंड के एक गाले में छापामार कर 9 लाख 37 हजार 760 रूपये कीमत के प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में नेहरूनगर नवी बस्ती के रहने वाले अरबाज शौकत अली सैय्यद के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शांतिनगर पुलिस को एक मुखबिर द्वारा गुप्त जानकारी मिली थी की भरत कंपाउंड के अहमद इस्राइल सिद्दीकी के गाले में बिक्री के लिए बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा को इकट्ठा कर रखा गया है पुलिस की एक टीम ने उक्त गाले पर छापामार मारा। इस दरम्यान विभिन्न कंपनियों के प्रतिबंधित पान मसाला व गुटखा बरामद किया है। जिसकी बाज़ार कीमत लगभग 9,37,760 रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अरबाज नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सर्जेराव पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर