वृक्षारोपण पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बदलते तापमान का एकमात्र प्रभावी उपाय पेड़ लगाना - मनपा आयुक्त अजय वैद्य 

भिवंडी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पालिका प्रशासन द्वारा वंजारपट्टी नाका के निकट आरिफ गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पालिका आयुक्त व उपस्थित गणमान्य लोगों के शुभ हाथो से वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम के दरमियान आयुक्त अजय वैध ने कहा कि देशी प्रजाति के छायादार वृक्ष के आलावा औषधीय वृक्ष लगाना चाहिए। इनका संरक्षण करना भी जरूरी है।पर्यावरण का मतलब वृक्ष संरक्षण के साथ-साथ पशु-पक्षी और कीट-पतंगों का संतुलन है। पशु-पक्षी कीट भी पर्यावरण का ही हिस्सा है। आज पर्यावरण की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। आज तापमान में बदलाव हो रहा है,उसका एकमात्र समाधान पेड़-पौधे लगाकर अधिक से अधिक हरा-भरा वातावरण बनाना है। 

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके,उपायुक्त मुख्यालय नयना ससाणे उद्यान विभाग के प्रमुख निलेश सांखे, पर्यावरण विभाग के नियंत्रण अधिकारी सुदाम जाधव, सहायक आयुक्त बालाराम जाधव, मकसूम शेख,फैसल ततली,जल आपूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनवार,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, पर्यावरण विभाग प्रमुख अनिल आव्हाड के साथ मिल्लत नगर निवासी संघ के प्रतिनिधि जावेद आजमी, समाजवादी पार्टी के भिवंडी सचिव रियाज आजमी, डाॅ.वसीम अंसारी, साहसी सामाजिक संस्था की पूनम नायर व भारी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद थे। वही पर पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने आरिफ गार्डन का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के लिए निर्देश दिये है। इसके साथ ही सभी लोगों को हरित शपथ दिलाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट