
उत्तर भारतीय मतदाताओं ने भाजपा का प्रेम छोड़ा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 05, 2024
- 321 views
मविआ उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा को किया जोरदार समर्थन
भिवंडी। भिवंडी लोकसभा सीट पर उत्तर भारतीय मतदाताओं ने भाजपा का प्रेम छोड़ इस बार मविआ के साथ खड़ा रहा है। जिसके कारण इंडिया महाविकास आघाडी गठबंधन के उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने भाजपा सांसद व केन्द्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल को हराने में कामयाब हो सके। चुनावी मौसम में उत्तर भारतीय समाज के कुछ दलाल छाप नेताओं ने यूपी,बिहार सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के मतदाताओं को अपने खेमे में पटाने की कोशिश की। किन्तु यूपी के दो लड़कों की जोड़ी के साथ उत्तर भारतीय मतदाता कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहा। जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा का जादू नहीं चला वही पर भिवंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार व केन्द्रीय मंत्री कपिल की हैट्रिक रोक दी।
बतादें कि यूपी में कांग्रेस व सपा गठबंधन के राहुल गांधी व अखिलेश सिंह यादव ने प्रधानमंत्री मोदी व योगी पर तीखे हमले करते हुए चुनावी मैदान में कड़ी मेहनत की और संविधान बचाने हेतु देश का चुनाव होने नारा दिया। इसका असर भिवंडी लोकसभा सीट पर पड़ा। उत्तर भारतीय मतदाता एक तरफा मविआ के उम्मीदवार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा के साथ खड़ा रहा। शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के आलावा शेलार खोणी, कटाई,खाड़ीपार,भंडारी कंपाउंड, नारपोली,कामतघर,भादवड़, टेमघर, रावजीनगर, गायत्रीनगर, कारिवली आदि परिसर में रहने वाले उत्तर भारतीय समाज ने मविआ के उम्मीदवार का समर्थन किया है।
स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा उत्तर भारतीय समाज को अपना वोट बैंक मानती रही है किन्तु इन्हें चुनावों में भागीदारी नही दी जाती है। शहर के कुछ चंद्र उत्तर भारतीय नेता समूचे उत्तर भारतीय समाज के वोट का सौंदा करते रहे है। किन्तु इस बार इनकी दुकानें नही चलने दी। उत्तर भारतीय मतदाता ने यूपी के दो लड़कों की जोड़ी रास आई और उनके साथ चल निकले। तदुपरांत यूपी के 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।
रिपोर्टर