सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव- ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी

तलेन । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तलेन के तत्वाधान में 6/06/24 से दिनांक 12/ 06/24 तक यादव धर्मशाला मंडलोई पूरा  में  सप्त दिवसीय श्रीमद् भगवत गीता प्रवचन का आयोजन किया जा रहा ।

जिसका शुभारंभ गुरुवार को शिवालय मन्दिर से  राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए , कथा प्रांगण यादव धर्मशाला तक कलश यात्रा के साथ हुआ।  भव्य कलश यात्रा में डोल बाजे के साथ नगर के बड़ी संख्या में मातृ-शक्तियों  ने अपने सिर पर मंगल कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुई ।  जिसका प्रारंभ में  ब्रह्माकुमारीज राजगढ़ की जिला प्रभारी राजयोगी  ब्रह्माकुमारी मधु दीदी  , नगर अध्यक्ष नारायण सिंह यादव,ब(टी आई ) रामवीर सिंह परिहार , मनमोहन यादव , शिवप्रसाद शर्मा ,  लक्ष्मीनारायण यादव , राजगढ़ से अरविंद सक्सेना  ,  ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी , ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ,  तेजस्वी दीदी , राधिका दीदी राजगढ़ से अरविंद सक्सेना सभी अतिथियों के द्वारा परमात्मा शिव ध्वज लहराकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया । मुख्य मार्गो से होती हुऐ । प्रवचन स्थल में पहुंचने पर चंद्र सिंह उस्ताद हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष , पूर्व नगर अध्यक्ष संजू भट्टा के द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया । तथा परमात्मा शिव एवं गीता माता की पूजा अर्चना कर अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गीता प्रवचन का शुभारम्भ किया। 


प्रवचनकर्ता  ब्रह्माकुमारी  सुरेखा दीदी ने कहा की सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। सभी को धर्म के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। सभी को परमात्मा का ध्यान कर बुराई एवं पापों से बचना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि परिवार, समाज, राष्ट्र व दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है श्रीमद् भगवद् गीता। जीवन की शायद ही कोई ऐसी समस्या है, जिसका समाधान श्रीमद् भगवद् गीता में नहीं मिले यही वजह है कि श्रीमद् भगवद् गीता न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे विश्व का महान धर्म ग्रंथ है। सम्पूर्ण मानव जाति को गीता से जीवन जीने की कला प्राप्त होती है। मानव जाति को एक नई दिशा देती है। अनादि काल से हर वक्त जब भी कोई आत्मा राह भटक गई या जीवन में भ्रमित हुई तो उस समय किसी न किसी रूप में गीता उसका मार्गदर्शन करती है। यही एक ग्रंथ है, जिसमें भगवान का महावाक्य सुनने को मिलता है। गीता में जीवन के हर सवाल का जवाब है। मनुष्य की मन:स्थिति के अलावा पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय व वैश्विक स्थिति का समाधान भी श्रीमद् भगवद् गीता में है।

दीदी ने आगे कहा कि आज हर परिवार के अंदर झगड़ा क्यों है? जमीन व जायदाद को लेकर महाभारत में भी तो परिवार का ही झगड़ा दर्शाया गया है। पांडवों में कौरवों से पांच गांव मांगे थे, लेकिन दुर्योधन एक सूई के नोंक के बराबर भी जमीन देने को तैयार नहीं था, क्या ऐसी ही स्थिति आज हमारे परिवार में नहीं है? परिवार में कलह-क्लेश का कारण क्या है? दुर्योधन जैसी मानसिकता मतलब यह कि आज हम एक दूसरे को दिल व मन से स्थान देना नहीं चाहते हैं। सुख से जीने देना नहीं चाहते हैं। उनका अधिकारी होते हुए भी अधिकार देना नहीं चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई के मार्ग पर चलकर हमेशा सफलता मिलती है, सभी को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। तभी मानव कल्याण संभव है। आगे दीदी ने बताया की मन को शक्ति प्रदान करने का एकमात्र साधन सर्वशास्त्रमयी शिरोमणि श्रीमद्भगवद्गीता है। जब भी मन किसी उलझन में होता है परेशानी से गिर जाता है कमजोरी आ जाती है , एसे मे मन की कमजोरी को दूर करने का साधन गीता शास्त्र है। दीदी जी के द्वारा गीता शास्त्र का महत्व स्पष्ट करते हुए कहा श्रीमद्भागवत गीता में सारे वेद उपनिषद शास्त्रों का सार समाहित है क्योंकि आज हम देख रहे हैं कि हमारे पास इतना समय ही नहीं है कि सारी शास्त्रों का अध्ययन कर सकें यह साथ सर्व शास्त्रों का निचोड़ है इसे समझ लिया तो जीवन में सर्व प्राप्तियों का अनुभव कर सकते हैं।  गीता शास्त्र में जो युद्ध दर्शाया गया है वह भी हिंसक युद्ध की बात नहीं है अहिंसक युद्ध मन में चलने वाले द्वंद्व को दर्शाया गया । अहिंसक कैसे हैं मनो युद्ध कैसे हैं तो बताया गया कि हमारे अंदर की देवीय प्रवृत्ति और आसुरी प्रवृत्ति जो है उसे पात्र बनाकर दर्शाया गया जो गीता में  कौरव और पांडवों के बीच युद्ध दिखाया वास्तव में वह हमारे अंदर की दो प्रवृतियां हैं एक देवी प्रवृत्ति और एक आसुरी प्रवृत्ति जिसके बीच में युद्ध चल रहा है इसे प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया है।गीता शास्त्र हमारे जीवन के लिए एक रोशनी है जो हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। अंत में सभी ने गीता माता व शिव परमात्मा की आरती उतारकर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर बडी संख्या मे तलेन के साथ ही आस पास के गाँवो के श्रोतागण उपस्थित रहें ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट