कांवरियों की दर्जनों जत्थाओं ने महामंडलेश्वर स्वामी का किया जलाभिषेक



भगवानपुर संवाददाता गोल्डन पान्डेय की रिपोर्ट 





(कैमुर) भगवानपुर- इस सावन माह के दूसरे सोमवारी को हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने माता मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर वहां बिराजमान महामंडलेश्वर महादेव का दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक किया। इनमें विशेष रूप से कांवरियों की दर्जनों जत्थाएं शामिल थी। बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन एवं धार्मिक न्यास के कर्मियों के मौजूदगी में सुबह प्रत्येक दिन आयोजित होने वाले न्यास परिषद द्वारा पूजा पाठ करने के बाद मंदिर का पट शिव भक्तों के लिए खोल दिया गया। तब से संध्या आरती तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इसी क्रम में धार्मिक न्यास के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने महामंडलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। जिसमें धार्मिक न्यास के पुजारियों के साथ-साथ विभाग के अकाउंटेंट गोपाल कृष्ण ने भी हिस्सा लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट