नगर आयुक्त को दी गई विदाई

रोहतास । सासाराम नगर निगम आयुक्त येतेंद्र पाल को सारण के डीडीसी बनाए जाने पर आज सासाराम में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या वार्ड पार्षद सहित समाजसेवी मौजूद रहे।

बताया गया कि पिछले दिन सरकार ने सासाराम नगर निगम आयुक्त येतेंद्र पाल को सारण के उप बिकास आयुक्त बनाया है।जहां सासाराम में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।नगर आयुक्त येतेंद्र पाल के सम्मान में पुष्प बरसाया गया।

नगर आयुक्त येतेंद्र पाल ने बताया कि रोहतास वासियों ने उनके कार्यकाल में काफी धैर्य के साथ विकास कार्य में सहयोग किया है। रोहतास कि संस्कृति को भुलाया नहीं सकता है। मौका मिला तो पुनः रोहतास आने पर और भी विकास की गति देने का कार्य करूंगा।

सासाराम नगर आयुक्त येतेंद्र पाल ने बताया कि पूरी प्रद्रशिष्ता ईमानदारी के साथ नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य को गति दी गई हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट