पूर्व में हुए विवाद के बीच बचाव करने की वजह से, असमाजिक तत्वों ने किया जानलेवा हमला, पांच घायल दो की स्थिति गंभीर

अपराधियों ने साम्प्रदायिकता का माहौल बनाने की किया कोशिश पर हुए नाकामयाब, एक गिरफ्तार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी

सूत्रों की माने तो पूर्व में दून एक्सप्रेस के यात्रियों से मारपीट करने के बाद से अपराधी गिरोह के रूप में हुए सक्रिय

कैमूर- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत कुदरा बाजार में गुरुवार की रात्रि 7: 30 बजे के लगभग पूर्व में हुए विवाद के बीच बचाव करने की वजह से असामाजिक तत्वों ने किया जानलेवा, हमला पांच घायल दो की स्थिति गंभीर। घटनास्थल व पिड़ीतों से मिली जानकारी के अनुसार। असमाजिक तत्वों ने उनके उपर पूर्व में हुए विवाद में बीच बचाव करने की वजह से तब हमला कर दिया जब वो गुरुवार की रात्रि अपने घर से बाजार जा रहे थे। उपरोक्त के संदर्भ में पिड़ीतों ने बताया की लगभग 15 दिन पूर्व एक बच्ची के साथ तथाकथित छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया था, एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के एक लड़के के साथ बूरी तरह से मारपीट किया गया, जिसमें इनके द्वारा बीच बचाव किया गया था। जिसके बाद तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ताओं के मध्यस्थता में मामले को रफा-दफा कर दिया गया। पर लगभग 15 दिनों बाद गुरुवार की रात्रि 7:30 बजे के लगभग एक पक्ष के द्वारा लड्डू अंसारी के नेतृत्व में संख्याबल में हो डंडे और तलवार से उस वक्त के बचाव करने वाले विकास गुप्ता सहीत अन्य लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमे दो लोग बूरी तरह से घायल हो गए वही तीन अन्य लोग भी घायल है। आसपास उपस्थित लोगों द्वारा थाना प्रशासन को सूचित किया गया, मौके पर पहुंचे थाना प्रशासन द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मामले की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किए जिसके बाद हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया गया, जिसमें लगभग चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। स्थानीय लोगों की माने तो अपराधियों ने सांप्रदायिकता का माहौल बनाने की किया कोशिश, प्रशासन द्वारा सूझबूझ से अनुसंधान की ओर कदम बढ़ाते हुए, हिरासत में लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।वही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। सूत्रों की माने तो पूर्व में देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस पर हमला कर यात्रियों से मारपीट करने के बाद से असमाजिक तत्वों का एक टोली अपराधी गिरोह के रूप में है सक्रिय।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट