रोहतास में अडानी ग्रुप लगायेंगा ग्लूकोनाइट कंपनी


रोहतास।800 करोड़ की लागत से अडानी ग्रुप लगाएगा रोहतास में प्लांट। झारखंड बंटवारे के बाद पहली बार रोहतास में होगा ग्लूकोनाइट का खनन 2025 में नौहट्टा प्रखंड में ग्लूकोनाइट उत्खनन को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। यहां 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर हैं। 40 वर्ष बाद कैमूर पहाड़ी से सटे इस इलाके में खनन शुरू होगा। वन संरक्षण कानून लागू होने के बाद कैमूर पहाड़ी में चल रहे चुना पत्थर खान बंद हो गए थे।


अब यहां ग्लूकोनाइट और चूना पत्थर का उत्खनन कार्य अगले वर्ष प्रारंभ हाेगा। अडानी समूह द्वारा 800 करोड़ की लागत से पैडी प्रोसेसिंग प्लांट भी सासाराम क्षेत्र में लगाए जाएंगे। खनन व भूतत्व मंत्रालय द्वारा 463.995 हेक्टेयर में ग्लूकोनाइट पोटास खनन को लेकर संविदा निकाली गई संवेदक को कार्य का आवंटन भी हो गया है। इसमें 141.13 मिलियन टन ग्लूकोनाइट का उत्खनन होगा। तीन दर्जन गांवों पिपराडीह,पड़रिया,नौह ट्टा,टीपा,निमहत, भुड़वा, चुनहट्टा, केसीक्स, डबुआ के लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे। उर्वरक निर्माण के लिए उत्तम श्रेणी के ग्लूकोनाइट निकलेंगे। वहीं कछुअर में चूना पत्थर उत्खनन किया जाना है।


टेंडर हो चुका है

पूरा मामला हेडक्वार्टर के संज्ञान में है। टेंडर हो चुका है। अभी तक ऊपर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुआ है।

अनिल कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, रोहतास

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट