137 भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों-कर्मचारियों का पहला बुनियादी प्रशिक्षण और ईवीएम मशीन संचालन का प्रशिक्षण संपन्न

भिवंडी।137 भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों का पहला बुनियादी प्रशिक्षण और ईवीएम मशीन संचालन का प्रशिक्षण 22 अक्टूबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण ठाणे के जिला कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी अशोक शिनगारे के मार्गदर्शन में और 137 भिवंडी पूर्व विधानसभा निर्वाचन अधिकारी अमित सानप के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। 137 भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आगामी 20 नवंबर 2024 को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने जा रही है। इस क्रम में 137 भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए गए मतदान केंद्राध्यक्ष, मतदान अधिकारी और अन्य कर्मचारियों के लिए 22 अक्टूबर 2024 को मतदान प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान, 137 भिवंडी (पूर्व) निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय घोलवे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पहला बुनियादी प्रशिक्षण दिया। सभी केंद्राध्यक्षों और मतदान अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान चंद्रकांत राजपूत, नायब तहसीलदा योगेश भोजने और मंडल अधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। ईवीएम मशीनों की संचालन प्रक्रिया को समझाने और प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कक्ष तैयार किए गए थे, जहां पर मतदान केंद्राध्यक्ष और मतदान अधिकारियों को प्रायोगिक रूप से ईवीएम मशीनों का संचालन सिखाया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट