राजस्व कर्मचारी का असामयिक निधन पर शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन

भोजपुर-- 26 अक्टूबर 2024 को बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर, के बैनर तले आरा सदर अंचल के (प्रतिनिधि भवन )में स्वर्गीय किशोरी मोहन प्रसाद( सेवा निवृत) राजस्व कर्मचारी का असामयिक निधन पर शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री अनिल कुमार सिंह (जिला अध्यक्ष) भूमि सुधार राजस्व कर्मचारी संघ जिला शाखा भोजपुर ने की! संचालन श्रीमन नारायण शर्मा महासचिव बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने की! कार्यक्रम में श्री कवि भूषण प्रसाद (राजस्व अधिकारी) उदवंत नगर, एवं विमल कुमार गुप्ता राजस्व अधिकारी (सदर आरा), उमेश कुमार सुमन जिला सचिव कर्मचारी महासंघ गोपगुट, राहुल राय प्रभात कुमार, जवाहर पंडित ,नागेंद्र कुमार विमलेश प्रसाद,  वीरेंद्र प्रसाद सिंह ,मोहम्मद फिरोज आलम, अनिल कुमार, आलोक कुमार, सचिन कुमार , रविकांत चौधरी ,आशुतोष, कुमार जटाशंकर झा, वसीम अशरफ, रवि कुमार, सुनील केसरी, शेखर सिंह, गौरव कुमार ,आंचल प्रखंड के सभी कम उपस्थित हुए ,और स्वर्गीय किशोरी मोहन जी के चरित्र पर प्रकाश डालें,किशोरी मोहन के बारे में जानकारी दिए किशोरी मोहन का निधन 24 10 2024 को रात्रि में अपने निवास स्थान पर हो गई है । उक्त कार्यक्रम में राजस्व कर्मचारी के द्वारा किए गए कार्यों का एवं जनता के प्रति स्नेह और प्रेम के बारे में चर्चा की गई जिसके लिए किशोरी मोहन जी को आज याद किया जाए रहा है अंत में 2 मिनट का मौन व्यक्त करते हुए उपसभा का समापन श्री संजय कुमार सिंह (जिला सचिव) बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ , जिला शाखा भोजपुर के द्वारा की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट