
विधानसभा आम चुनाव 2024: भिवंडी (पश्चिम) और भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्रों के लिए केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक अमना तसनीम ( भा.प्र.से) की नियुक्ति
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 30, 2024
- 266 views
भिवंडी। विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए भिवंडी (पश्चिम) (विधानसभा क्षेत्र 136) और भिवंडी (पूर्व) (विधानसभा क्षेत्र 137) में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य) के रूप में अमना तसनीम (भारतीय प्रशासनिक सेवा) की नियुक्ति की गई है। उनका आगमन 29 अक्टूबर 2024 को इन विधानसभा क्षेत्रों में हुआ। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने भिवंडी (पश्चिम) के रईस हाई स्कूल और पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय में बने मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक अमना तसनीम (आईएएस) ने अपना संपर्क नंबर 7039080867 और ई-मेल पता gen.Observerbhiwandi23@gmail.com जारी किया है। जिन लोगों को उनसे संपर्क करना है, वे उपरोक्त फोन नंबर या ई-मेल पर उनसे संपर्क कर सकते हैं, ऐसा आवाहन केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक ने किया है।
रिपोर्टर