
पुराने बस पड़ाव में खुलेंगे सब्जी मार्केट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 24, 2024
- 106 views
रोहतास सुनील कुमार। जिला मुख्यालय सासाराम में पुराने पड़ाव परिसर को अपग्रेड कर बेहतर सब्जी फल मंडी के साथ ऑटो रिक्शा को शिफ्ट किया जाएगा।
जिससे सासाराम में आए दिन होने वाले जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ ही स्वच्छ तथा सुंदर सासाराम का सपना साकार होगा।
उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय ने बताया पुराने बस पड़ाव इसी उद्देश्य के साथ निरीक्षण कर प्रस्ताव लाकर जल्द ही यह व्यवस्था किया जाएगा।
जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त सह डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय ने आज अन्य पदाधिकारी के साथ विधिवत निरीक्षण किया।
इस दौरान उप मेयर सत्यंवती देवी के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह मेयर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर