
रोहतास के आकाशदीप' पर बरसा पैसा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 26, 2024
- 118 views
रोहतास। सउदी अरब के जेद्दा में हो रहे मेगा ऑक्शन में रोहतास जिले के रहने वाले क्रिकेटर आकाशदीप करोड़पति बन गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। आकाशदीप पर सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली लगाई। इसके बाद लखनऊ भी आकाशदीप को खरीदने के लिए मैदान में उतर आई। 3.60 करोड़ पर पंजाब किंग्स की एंट्री हुई, वहीं चेन्नई रेस से बाहर हो गई। पंजाब और लखनऊ ने आकाशदीप को खरीदने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। हालांकि, अंत में बाजी लखनऊ ने मारी।
आकाशदीप इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। 2022 से RCB के लिए खेल रहे आकाशदीप ने अब तक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7 विकेट चटकाए हैं। पिछले सीजन उन्होंने 1 मैच में 1 विकेट लिया था। इससे पहले IPL 2023 के 2 मैच में उन्होंने 1 विकेट और IPL 2022 के 5 मैच में 5 विकेट लिए थे। आकाशदीप ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 टेस्ट मैच खेले।
रिपोर्टर