
संविधान दिवस पर बाबा साहेब को नमन किया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 26, 2024
- 131 views
रोहतास। जिला के तिलौथू न्यू एरिया स्थित विद्या निकेतन स्कूल परिसर में अंबेडकर चेतना मंच तिलौथू के द्वारा संविधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी व भोजपुरी कवि डॉ. बैजनाथ सिंह बटोही ने की, जबकि मंच संचालन अनिल कुमार कौशल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कई विशिष्ट अतिथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अपने संबोधन में डॉ. बैजनाथ सिंह बटोही ने कहा कि संविधान दिवस हमारे लिए गर्व का दिन है। यह दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने 26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई आतंकी हमलों में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी।
समाजसेवी शेषनाथ चौधरी ने भारतीय संविधान को देश की आत्मा बताते हुए कहा कि यह बाबा साहेब के नेतृत्व में बनाया गया ऐसा दस्तावेज़ है जिसने 75 वर्षों से देश को एकता और प्रगति की राह पर बनाए रखा है। उन्होंने संविधान की विशेषताओं और इसकी सार्वभौमिकता पर चर्चा की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संविधान के महत्व और बाबा साहेब के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों ने भी संविधान के प्रति अपने विचार व्यक्त किए और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।
संविधान दिवस का यह आयोजन बाबा साहेब के योगदान को नमन करने और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।
रिपोर्टर