
भिवंडी के रेड लाइट एरिया में छापा, 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 09, 2024
- 490 views
भिवंडी। ठाणे पुलिस के अनैतिक मानवी तस्करी प्रतिबंधक विभाग ने भिवंडी के हनुमान टेकड़ी स्थित रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं भारत में अवैध रूप से रह रही थीं और देह व्यापार में लिप्त पाई गईं।
ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतना चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह छापा मारा। दोपहर के समय की गई इस कार्रवाई में कई कमरों की तलाशी ली गई। इस दौरान गिरफ्तार महिलाओं के पास से भारतीय नागरिकता का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। गहन जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी महिलाएं बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आई थीं। पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में लेकर भिवंडी शहर पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब यह महिलाएं पुलिस की निगरानी में हैं, और आगे की जांच जारी है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस सिर्फ अवैध रूप से रह रही महिलाओं पर ही नहीं, बल्कि उन्हें पनाह देने और देह व्यापार में धकेलने वाले दलालों पर भी सख्त कार्रवाई करे। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के बीच भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर आवाजें तेज हो रही हैं। भिवंडी में पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय बाद हुई है और इसे नागरिकों के बीच सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
रिपोर्टर