
मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ द्वारा शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Dec 16, 2024
- 51 views
आजमगढ़। प्रांतीय पदाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुमोदन के उपरांत रविवार को मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय के नेतृत्व में सरफुद्दीनपुर स्थित एक मैरेज हाल में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें निर्वाचन अधिकारी मुख्य अतिथि संघ की प्रदेश अध्यक्ष रामा यादव, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलेन्द्र कुमार के देखरेख में अध्यक्ष पद पर प्रभा सिंह, मंत्री सुशीला भारद्वाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता सिंह, उपमंत्री इंदुमती, माधुरी सरोज संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इस दौरान, सूर्यदेव मिश्र, हरिहर सिंह, सुशील कुमार श्रीवास्तव, सरिता शर्मा, रागिनी सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर