
एसपी ने रेड लाइट एरिया में की रेड 45 गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 06, 2025
- 141 views
रोहतास। रोहतास आरक्षी अधीक्षक रौशन कुमार ने गुरुवार की सुबह जिला के नटवार बाजार रेड लाइट एरिया में की छापेमारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि 41 लड़कियों का रेस्क्यू 4 लड़कों को चंगुल से छुड़ाया गया है।नटवार थाना क्षेत्र में रोहतास पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है ।रेस्क्यू की गयी सभी नाबालिग बच्चियों को सासाराम के बाल कल्याण समिति में लाया गया है।पुलिस की मानें तो यह सभी लड़कियां छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों की रहने वाली हैं। जिन्हें शादी समारोह में नाच गाने के कार्यक्रम के लिए लाया गया था।सभी के उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है।"'बिहार, छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रांतों से भी लड़कियों को यहां नाच गाना कराने के लिए लाया गया था।गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।जिसमें बचपन बचाओ समिति के लोग भी शामिल थे.''- रौशन कुमार, एसपी, रोहतास ने बताई। उन्होंने बताया कि लालच देकर यहां लाया जाता है।बताया जाता है कि जिले के नटवार बेदा ,बिश्रामपुर सहित कई इलाके में दूसरे प्रांत से लड़कियों को दलाल किस्म के लोग लालच देकर यहां लाते हैं।वही डांस प्रोग्राम के बहाने इनसे गलत काम भी करवाया जाता है। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।छापेमारी के दौरान कई डांसर मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश की जा रही है। 41 लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। वहीं, 4 लड़के बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं।इसके साथ ही मौके पर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं, जो लड़कियों के परिवार से कॉन्टैक्ट रखते थे।
लड़कियां पार्टी से जितना कमाती थीं, उस रकम से कुछ हिस्सा परिवार वाले को आरोपी दे देते थे। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है।बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे ने बताया कि 'सभी लड़कियां गरीब परिवार से आती हैं। इस वजह से संचालकों ने पैसों की लालच देकर लड़कियों को बुला लिया। कुछ लड़कियों को 50 हजार तो किसी को 30-40 हजार में खरीदा। धीरे-धीरे सभी लड़कियां पैसों की वजह से इस दलदल में फंसती चली आई हैं।'
रिपोर्टर