पावरलिफ्टिंग में मिला खिताब
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 07, 2025
- 186 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के लाल मोहम्मद शाहज़ाद ने रचा इतिहास, पावरलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा वजन उठाकर बने नेशनल चैंपियन।पंजाब में आयोजित SBD इंडियन नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप- 2025 में सासाराम शहर के प्रतापगंज बौलिया रोड स्थित इंडियन जीम के मालिक मोहम्मद शाहज़ाद आलम (93 KG) ने Squat पावरलिफ्टिंग में सबसे ज्यादा वजन 295.5 किलोग्राम उठाकर नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर सासाराम सहित पूरे बिहार का नाम रौशन किया है। आपको बता दें मोहम्मद शाहज़ाद इंडियन जीम के मालिक हैं, और पावरलिफ्टिंग का प्रैक्टिस के साथ-साथ जूनियर प्रतिभावान खिलाड़ीयों को प्रशिक्षण देने का काम करतें हैं।


रिपोर्टर