नौ अभ्यर्थी का सलेक्शन हुआ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 30, 2025
- 135 views
रोहतास।अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर के तत्वाधान में दिनांक 30.06.2024 को अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें प्राइवेट क्षेत्र की कंपनी Aamdhane Pvt Ltd के द्वारा दिल्ली, गुजरात के लिए ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में सीएनसी ऑपरेटर, सीनियर एसोसिएट एवम असेम्बली लाइन ऑपरेटर के पद हेतु 10 रिक्तियां दी गई । जॉब कैंप में 41 आवेदकों की उपस्थित देखा गया । इनमें से 30 आवेदकों ने अपना बायोडाटा जमा किया | Aamdhane Pvt Ltd के द्वारा साक्षात्कार के पश्चात 09 आवेदकों को चयन किया गया । जिसके पश्चात इन युवाओं को 10 कार्य दिवस के अंदर कंपनी के द्वारा कार्य स्थल पर योगदान देने हेतु बुलाया जाएगा । इस जॉब कैंप के सफल संचालन हेतु नियोजक संजय कुमार, विकास कुमार वर्मा- यंग प्रोफेशनल, प्रभात रंजन, बिपिन कुमार, रवि रंजन पांडेय एवं अन्य कर्मियों का सहयोग रहा ।


रिपोर्टर