नितिन गडकरी का प्रियंका पर तंज बोले हमने जल मार्ग नही बनाया होता तो कैसे करती यात्रा

सेवापुरी ।। केन्द्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन गडकरी ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश मे गंगा यात्रा को लेकर निशाना साधा है उन्होने कहा कि अगर मैने इलाहाबाद वाराणसी जल मार्ग नही बनाया होता तो प्रियंका गांधी कैसे यात्रा कर सकती थी उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान प्रियंका ने गंगाजल भी पिया क्या वह यूपी ए सरकार के समय यह काम कर सकती थी मार्च 2020 तक गंगा नदी पूरी तरह से साफ होगी ज्ञात हो कि प्रियंका गांधी कुछ दिन पहले वाराणसी मिर्जापुर और प्रयागराज दौरे पर गयी थी जहा उन्होंने नाव की सवारी की और गंगा नदी का पानी भी पिया लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय उत्तर प्रदेश मे सियासी घमासान मचा हुआ है सभी पार्टिया अपने अपने प्रत्याशीयो के पक्ष मे प्रचार कर रही है ज्ञात हो कि लोकसभा सीटो के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट