जनता अपना बहुमूल्य वोट सोच समझ कर दे - सी0एल0 वर्मा

लखनऊ ।। वर्मा ने सिधौली के ग्राम पैसिया, रेउरी, ठिठूरा, बल्लाई, वसईडीह, तुलसीपुर, महाखरि, वहिरीमऊ, जय रामपुर, मंगूरपुर, चितरेहटा, जल्लाबाद, मानपारा, सुरैचा, कुसमौरा आदि क्षेत्रों में विभिन्न गांवो के लोगो से मुलाकात की कहा भाजपा पूरी तरह सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है। अब तक जहां-जहां मतदान हुआ, जनता ने भाजपा के घमण्ड को तोड़ने का काम किया है। भाजपा जनता के सवालांे से परेशान क्यों है। भाजपा नेतृृत्व को भी लगने लगा है कि देश की जनता ने पूरा मन बना लिया है परिवर्तन लाने का। गठबन्धन जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक बन गया है। 

वर्मा ने कहा पिछले पूरे पांच साल भाजपा को मौका मिला पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी पर प्रदर्शन बहुत खराब रहा। गरीबों, किसानों, नौजवानों के हितों की भी उन्होंने कभी सुध नहीं ली। महंगाई बढ़ती गई, किसान आत्महत्या करते रहें, व्यापारियों की हत्याएं हो रही है और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा को कभी इनकी चिंता नहीं हुई, गरीब और गरीब होता गया। अब भाजपा के खोखले दावों की कलई खुल चुकी है और जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। जनता को बहकाने की भाजपा लाख कोशिशें कर लें, उसको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। उन्होने कहा जनता अपना बहुमूल्य वोट सोच समझ कर दे हमारी पार्टी सभी वर्गाे के लिए हितकारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट