छोटी गंडक डूबे चार साथी युवक

देवरिया भटनी की छोटी गंडक नदी में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। इनमें से तीन गोरखपुर के और एक महराजगंज जिले का रहने वाला है। ये चारों युवक एक शादी समारोह में आए थे। ग्रामीणों की मदद से चारों शवों को पुलिस ने नदी से निकलवाते हुए युवकों के परिजनों को सूचना दी। 

भटनी के लालचक गांव के रहने वाले संतज्ञानेश्वर यादव की बेटी की शादी के लिए सोमवार की शाम को बारात आनी  है। उनके बेटे दीपक के कुछ दोस्त शादी समारोह में शिरकत करने के लिए गोरखपुर व महराजगंज जिले से आए हुए थे। सभी युवक दोपहर में गांव से सटकर बहने वाली छोटी गंडक नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान मोहद्दीपुर बिछिया का रहने वाला अमन यादव (20) गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में 

सत्यव्रत मौर्य (20) पुत्र रामशब्द मौर्य खजुरिया सिंहासनपुर शाहपुर गोरखपुर, शास्वत त्रिपाठी (22) निकट हनुमान मंदिर बिछिया शाहपुर गोरखपुर और अभिषेक सिंह (21) निवासी महराजगंज भी डूब गए। युवकों के डूबने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पहुंचे थानाध्यक्ष अश्वनी राय ने ग्रामीणों की मदद से शव को ढूढ़ कर नदी से निकलवा। शव निकालने में करीब घंटे भर लग जाने से सभी युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दे दी है। थानाध्यक्ष अश्वनी राय ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट