![](https://hindisamaachar.com//images/featured_image//default.png)
दिव्यांगजन राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु 5 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन.
- दिनेश यादव, ब्यूरो चीफ भदोही
- Jun 03, 2019
- 372 views
रिपोर्ट-राम मोहन अग्निहोत्री
ज्ञानपुर,भदोही।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि 03 दिसम्बर 2019 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा दिये जायेगे, राष्ट्रीय पुरस्कार के निम्न श्रेणियों या एजेन्सी, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेंन्ट अधिकारी या एजेन्सी, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था, प्रेरणाश्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सुजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाइजिंग एजेन्सी, सृजनशील दिव्यांग बच्चें, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली कीवेबसाइटकपेंइपसपजलंििंपतेण्हवअण्पद से प्राप्त किये जा सकते है। अतः राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए विलम्बतम 05 जुलाई 2019 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन भदोही में जमा कर सकता है।
रिपोर्टर