पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण जरुरी - सर्वेश पाल

भदोही ।। पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण कर उसके संरक्षण के प्रति गम्भीर होने की आवश्यकता है।शुक्रवार को शासकीय अधिवक्ता सर्वेश पाल ने कहा की बढते तापमान का मुख्य कारण पेड़ो का आभाव है।जिसकी पूर्ति समाज हित में है।उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे जीवन दायनीय है।यह हमे ऑक्सीजन देता है।साथ ही कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण करता है।ऐसे में पेड़ो के महत्व को सहज समझा जा सकता है।शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि 15 जून के बाद से वर्षाऋतु प्रारम्भ होने जा रहा है।बढते तापमान से उपजे कष्ट को ध्यान में रख कर आने वाले भविष्य हित में अधिकाधिक पौधरोपण सभी अपनी जिम्मेदारी समझे।उन्होंने कहा कि 500 पौधे लगाने का लक्ष्य हमने भी रखा है।जिसे लगाने के साथ उसका संरक्षण की शपथ ली है।साथ ही जन जागरुकता भी चलाना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट