पूर्व विधायक पौधरोपण के प्रति विस क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाएंगे

भदोही ।। पूर्व विधायक जाहिद बेग पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाएंगे।शनिवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओ संग बैठक कर पूर्व विधायक ने पेड़ो के महत्व पर चर्चा कर सभी कार्यकर्ताओ से परिवार में जितने सदस्य उतने पौधे रोपणे का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन दायनीय है।लेकिन जागरुकता के आभाव व वन माफियों के नीजी स्वार्थ में जिस तरह पेड़ो की कटाई हो रही है।यह मानव हित के विपरीत है।हर तरफ हरियाली से ही स्वस्थ व सुखमय जीवन संभव है।पूर्व विधायक ने सपा मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा पूर्व सपा सरकार में 5 करोड़ पौधरोपण किये जाने की प्रशंसा करते वर्तमान भाजपा सरकार में पेड़ो के अत्याधिक कटाई पर चिंता व्यक्त किया।कहा जनता स्वयं अपनी रक्षा के लिए आगे आये।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विधानसभा के समस्त जनता से संपर्क कर पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया जायेगा।साथ ही सभी कार्यकर्ताओ के सहयोग से पौधो का वितरण भी होगा।बैठक की अध्यक्षता भदोही विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव व संचालन राजकुमार यादव ने किया।

बैठक को पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर काशी नाथ पाल हसनैन अंसारी, अलीशेर खां,  ने भी संवोधित किया।मुुुुख्य रुप से ह्रदय सरोज, राजकुमार यादव, जगनरायण यादव, मनोज यादव, रामबाबू दूबे, संतोष कुमार यादव, शकील अहमद, फारुख हाशमी, कामिल अंसारी , शैलेश यादव, हीरालाल यादव, रामबहादुर अशोक यादव, सूरज यादव अख्तर लागी, महेंद्र यादव, प्रेम यादव, मिल्लु यादव, विराट यादव आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट