सौरभ सिंह के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे।

जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने रामदयालगंज गोली कांड में आरोपित के तौर पर नामजद दो सगे भाइयों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। अदालत ने आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र सहयोगियों के साथ जेसीज चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिग कर रहे थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि रामपुर थाना क्षेत्र के पट्टी जमालापुर गांव निवासी सौरभ सिंह की हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपित सगे भाई कहीं भागने की फिराक में रोडवेज परिसर में बस का इंतजार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपित रोशन सिंह व राहुल सिंह पट्टी जमालापुर के निवासी हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सहयोगी एसआइ दीप नारायन आर्य कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह, जितेंद्र पांडेय रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट