पंचांग : पं. रविशंकर शास्त्री

              ।।।श्री गणेशाय नम: ।।।
 दैनिक पंचांग 
 26 - जून- 2018
 कानपुर(नगर)
 पंचांग    
 तिथि  त्रयोदशी  06:24:46
 नक्षत्र  अनुराधा  07:07:59
 करण :
           तैतिल  06:24:46
           गर  19:17:32
 पक्ष  शुक्ल  
 योग  शुभ  24:53:27
 वार  मंगलवार  
 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    
 सूर्योदय  05:24:57  
 चन्द्रोदय  17:47:00  
 चन्द्र राशि  वृश्चिक  
 सूर्यास्त  19:22:40  
 चन्द्रास्त  28:40:00  
 ऋतु  वर्षा  
 हिन्दू मास एवं वर्ष    
 शक सम्वत  1940  विलम्बी
 कलि सम्वत  5120  
 दिन काल  13:57:43  
 विक्रम सम्वत  2075  
 मास अमांत  ज्येष्ठ  
 मास पूर्णिमांत  ज्येष्ठ  
 शुभ और अशुभ समय    
 शुभ समय    
 अभिजित  11:55:54 - 12:51:44
 अशुभ समय    
 दुष्टमुहूर्त  08:12:30 - 09:08:21
 कंटक  06:20:48 - 07:16:39
 यमघण्ट  10:04:12 - 11:00:03
 राहु काल  15:53:15 - 17:37:58
 कुलिक  13:47:35 - 14:43:26
 कालवेला या अर्द्धयाम  08:12:30 - 09:08:21
 यमगण्ड  08:54:23 - 10:39:06
 गुलिक काल  12:23:49 - 14:08:32
 दिशा शूल    
 दिशा शूल  उत्तर

मेष राशि 
किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। ख़ुद पर क़ाबू रखना वक़्त की ज़रूरत है। बेवजह तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आख़िरकार यह मुलाक़ात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं भाग्यांक 4

वृष राशि 
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं। भाग्यांक 4

मिथुन राशि 
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें।भाग्यांक 2

कर्क राशि 
दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।  भाग्यांक 5

सिंह राशि 
मुमकिन है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। आप अपने प्रति अपने साथी के प्यार को समझेंगे, क्योंकि जीवन के एक खास पहलू के लिए समय थोडा कठिन हो सकता है। भाग्यांक 3

कन्या राशि 
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। दोस्त और क़रीबी लोग मदद के लिए आपकी ओर हाथ बढ़ाएंगे। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। नई परियोजनाओं को आरम्भ करने के लिए शुभ दिन है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत अधिक अपेक्षाओं का भार डालता है। अगर आप इन अपेक्षाओं को पूरा न करें, तो आपको परिणामों को झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।। भाग्यांक 2

तुला राशि 
ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा।
भाग्यांक 4

वृश्चिक राशि 
हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। भाग्यांक 6

धनु राशि 
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय ख़ासा ख़याल रखने की ज़रूरत है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। भाग्यांक 3

मकर राशि 
आपको कोई ग़लत जानकारी मिल सकती है, जिसके चलते आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज़-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो अच्छी-ख़ासी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके फ़ायदे लेने का समय है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपका वैवाहिक संबंध कच्चा है। भाग्यांक 2

कुम्भ राशि 
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। होशियारी से निवेश करें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।भाग्यांक 1

मीन राशि 
एक स्वार्थी इंसान से बचने की पूरी कोशिश करें, क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।  भाग्यांक 7

 नीतिज्ञान :-
  न विप्रपादोदककर्दमानि न वेदशास्त्रध्वनिगर्जितानि ।
स्वाहा-स्वधाकर-विवर्जीतानि श्मशानतुल्यानि गृहाणि तानि
अर्थ:- जिन घरों में साधु-संतों के पांव नहीं धोएं जाते, जहाँ वेद शास्त्रों के पाठ की ध्वनि न गूंजती हो, जिस घर में स्वाहा और स्वधा शब्दों का उच्चारण नहीं होता, वे घर श्मशान के समान होते हैं।।

            ।। ज्योतिषाचार्य ।।
पं. रविशंकर शास्त्री भोपाल मध्यप्रदेश 
जय माँ गायत्री ज्योतिष संशोधन केन्द्र भोपाल मध्य प्रदेश  मो.(8004664482/9111575313) 
स्थान- गोपालपुर, कानपुर (नगर)

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट