रविन्द्र प्रताप यादव बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के छात्र सभा जिलाध्यक्ष

लखनऊ ।। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अनुमोदन पर रविवार को छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने मलिहाबाद के दुगौली गांव निवासी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रविन्द्र प्रताप यादव उर्फ रवि को छात्र सभा लखनऊ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।रविंद्र प्रताप यादव के मनोनयन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह यादव,संदीप यादव,चौधरी मुल्तान सिंह यादव,दिनेश यादव,विनीत शुक्ला बीनू,अजय त्रिपाठी मुन्ना,राजेश शुक्ला आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट