सभी क्षेत्रवासियों को हिंदी दिवस पर हार्दिक अभिनंदन

हिंदी दिवस आज है लेकिन हिंदी से हम  लोग दूर  भग रहे है जो  की इसके  बिना  जिंदगी  नहीं क्योकि  जब  हम मानसिक रूप से परेशानी  में होते है तो गीत ,संगीत  सुनते है जिससे  मानसिक परेशानी दूर हो जाती है। यहाँ  तक  हम लोग जब बच्चे  थे तब  माँ की लोरी  सुनकर सो  जाते थे जो कि हिंदी भाषा में ही रहती है लेकिन देखे  दुनिया  में सभी देश अपनी भाषा  बोलते  है लेकिन भारत  में केवल  इंग्लिश  ज्यादा  बोलकर  अपने आपको बड़ा  साबित  करने में तत्पर  होकर  बड़ा  समझ  रहे है । लिखते वक्त हिंदी में एक कविता हमारे मन में  आ गयी  है जिसे  मै लिख  रहा हूँ   ;                         

 हिंदी है तो प्यार  है     

प्यार से हिंदुस्तान है, 

मत भूलो  हिंदुस्तानी     

यही  हमारी  शान  है,                 

गोरे हो या काले           

सब इसके है प्रेम  दीवाने ,           

अमरीका  हो या जापान     

सब ने गया है गूढ़  गान  ,             

मोदी जी की कोशिश  है       

हिंदी बहुत जरूरी  है ,     

इसको बोल  बोलकर के       

मोदी जी कहलाये  टाइगर  है ,   

इसको सुन - सुन करके           

देश ,-विदेश सीख  रहे है।   

इसका आशय यह है कि आदमी कितना भी पढ़ लिखकर विद्वान क्यों न हो जाए लेकिन हिंदी के बिना उसकी जिंदगी अधूरी रह जाती है इसलिए कहा गया है भारत मेरा प्यारा देश सब देशों से न्यारा देश।  

करौदी कला थाना प्रतिनिधि उदय प्रताप श्रीवास्तव की कलम से:-............✍????

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट