वाराणसी में 19 दिसम्बर को प्रदेश व केंद्रीय सरकार के जनविरोधी नीतियों व कानून के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विशाल धरना

वाराणसी से संवाददाता त्रिपुरारी यादव कि रिपोर्ट

वाराणसी ।। समाजवादी पार्टी द्वारा 19 दिसंबर को प्रदेश व्यापी धरने की तैयारी हेतु वाराणसी के जिला एवं महानगर कार्यालय अर्दली बाजार वाराणसी पर आज एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव तथा संचालन  जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर ने एवं  उपस्थित लोगों का आभार  महानगर अध्यक्ष  राजकुमार जायसवाल ने किया।

 ज्ञातव्य हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ०प्र० के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री मा० श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी जनपद स्तर पर नागरिकता संशोधन विधेयक, बेकारी, मंहगाई, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े पैमाने पर धरना दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष डॉक्टर पीयूष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता बिल लाकर देश और समाज को बांटने की साजिश की है। इस बिल से समाज के बड़े वर्ग में तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया है। यह केन्द्र सरकार की भ्रमित राजनीति का हिस्सा है ताकि जनता का ध्यान मूल मुद्दों और आर्थिक मंदी से भटकाया जा सके।  

महानगर अध्यक्ष  राजकुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बाद देश में व्यापार धंधा चैपट हो गया है। कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं। हजारों नौजवान बेरोजगार हो गए है। केन्द्र सरकार की मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, मुद्रालोन आदि योजनाओं का कोई लाभ युवा वर्ग को नहीं मिला है। करोड़ों शिक्षित नौजवान रोजी रोटी के अभाव में मारे-मारे घूम रहे हैं।

 वाराणसी लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी  शालिनी यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते मंहगाई की मार से जनसामान्य त्रस्त है। खाद्यान्न, ईधन, परिवहन सबके दाम आसमान छू रहे हैं। जनता की आम जिंदगी दूभर हो चली है। महिलाओं-बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ रही है।

प्रदेश सचिव शमीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश में कानून का नहीं वरन् माफियाओं का राज है। छात्रों की बेतहाशा फीस वृद्धि से गरीब व कमजोर शिक्षा से वंचित किए जा रहे हैं। बुनकरों को समाजवादी सरकार में दी गई पावर लूम पर फ्लैट रेट की सुविधा समाप्त कर बिजली सबसे मंहगी उत्तर प्रदेश में कर दी गई है जो कि गरीब बुनकरों के लिए घोर अन्याय है।

जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर ने कहा कि गन्ना, धान, आलू आदि के किसान घोर संकट में है, परन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। बड़ी संख्या में गन्ना किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही है जिसके कारण गन्ना माफियाओं द्वारा उन किसानों को गन्ना 225 से 250 रू0 प्रति कुंतल बेचने पर मजबूर किया जा रहा है। प्रशासन की मिली भगत से गन्ना माफिया गन्ना केन्द्रों पर गन्ना उतराई शुल्क जबरन वसूल कर रहे हैं। किसानों का पिछले वर्षों का लगभग 5000 करोड़ रूपया गन्ना मूल्य अभी तक गन्ना मिल मालिकों द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। वर्तमान गन्ना सत्र का भुगतान मिल मालिकों द्वारा नहीं किया जा रहा है।

महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि किसानों पर लगे फर्जी मुकदमें वापस हों, आर्थिक जुर्माना समाप्त हो, आलू का लाभप्रद समर्थन मूल्य दिया जाए और ओलावृष्टि से नष्ट हुई सरसों, गेंहू की फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाए।

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि उ०प्र० समेत पूरे देश में कानून और जनसुरक्षा का राज स्थापित करने के लिए हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, नारी असुरक्षा पर तत्काल रोक लगाया जाय। जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।

बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, शालिनी यादव, जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर, डॉ आनंद प्रकाश तिवारी, पूजा यादव, जितेंद्र यादव, आनंद मोहन गुड्डू यादव, लालजी सोनकर, पारसनाथ जायसवाल, संजय मिश्र, मोहम्मद असलम, राजू यादव, लालू यादव, डॉक्टर फैजल रहमान, आशुतोष सिन्हा, संतोष यादव बबलू, हीरु यादव, शिवबली विश्वकर्मा, भीष्म नारायण यादव, इरशाद अहमद, जिया लाल राजभर, विजय बहादुर यादव, विवेक यादव, सुलाब राजभर, गुड्डू राजभर, अवधेश चमार, रामकुमार यादव, वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनू, वसीम अकरम, शमीम अंसारी, विष्णु शर्मा, खुशबुद्दीन एडवोकेट, जावेद अख्तर, पूजा सिंह, सचिन प्रजापति, मोती लाल यादव, राजकुमार यादव, रमेश वर्मा, अजय प्रकाश राजू, अखिलेश यादव, गोविंद यादव, सुनील यादव, गोपाल पांडेय, वीरेंद्र पटेल, रामचंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, उमाकांत त्रिपाठी, रमाकांत जायसवाल, अजय फौजी, पिंटू यादव, रामकुमार यादव, होरी लाल गुप्ता, विवेक सिंह, केसर यादव, दीपू यादव, अमित यादव, संजय पहलवान, अशोक यादव, अजय यादव, विकास श्रीवास्तव, नत्थू सोनकर, वली मोहम्मद इत्यादि की प्रमुख उपस्थिति थी ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट