समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश व केंद्रीय सरकार के जनविरोधी नीतियों व कानून के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विशाल धरना

वाराणसी से संवाददाता त्रिपुरारी यादव कि रिपोर्ट 


वाराणसी- जिलामुख्यालय पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय अखिलेश यादव जी के आह्वान पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी धरना कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद वाराणसी के जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी वाराणसी द्वारा जिलाध्यक्ष डा०पीयूष यादव व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया गया । छः घण्टे तक चले धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव तथा संचालन जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर ने एवं उपस्थित लोगों का आभार  महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने किया।हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ NRC व CAA पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और जनहित में इस संविधान विरोधी इस कानून को वापस लेने की मांग किया।ज्ञातव्य हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ०प्र० के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री मा० श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी जनपद स्तर पर नागरिकता संशोधन विधेयक, बेकारी, मंहगाई, महिलाओं पर अत्याचार और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े पैमाने पर धरना दिया गया।

 धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए  जिलाध्यक्ष डॉक्टर पीयूष यादव ने कहा कि उ०प्र० समेत पूरे देश में कानून और जनसुरक्षा का राज स्थापित करने के लिए हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, नारी असुरक्षा पर तत्काल रोक लगाया जाय। जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।

 सभा को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने  कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने आमजनहित में NRC व CAA पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और जनहित में इस संविधान विरोधी इस कानून को वापस लेने की मांग के साथ समाजवादी पार्टी की मांग है कि किसानों पर लगे फर्जी मुकदमें वापस हों, आर्थिक जुर्माना समाप्त हो, आलू का लाभप्रद समर्थन मूल्य दिया जाए और ओलावृष्टि से नष्ट हुई सरसों, गेंहू की फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाए।

 वाराणसी लोकसभा  की पूर्व प्रत्याशी  शालिनी यादव ने कहा कि गन्ना, धान, आलू आदि के किसान घोर संकट में है ।परन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। बड़ी संख्या में गन्ना किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही है जिसके कारण गन्ना माफियाओं द्वारा उन किसानों को गन्ना 225 से 250 रू0 प्रति कुंतल बेचने पर मजबूर किया जा रहा है। 

  पूर्व प्रदेश सचिव  डॉ उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन की मिली भगत से गन्ना माफिया गन्ना केन्द्रों पर गन्ना उतराई शुल्क जबरन वसूल कर रहे हैं। किसानों का पिछले वर्षों का लगभग 5000 करोड़ रूपया गन्ना मूल्य अभी तक गन्ना मिल मालिकों द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। वर्तमान गन्ना सत्र का भुगतान मिल मालिकों द्वारा नहीं किया जा रहा है।

  जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर ने कहा कि  भाजपा की आर्थिक नीतियों के चलते मंहगाई की मार से जनसामान्य त्रस्त है। खाद्यान्न, ईधन, परिवहन सबके दाम आसमान छू रहे हैं। जनता की आम जिंदगी दूभर हो चली है। 

 वरिष्ठ नेता इस्तकबाल कुरेशी ने कहा कि बुनकरों को समाजवादी सरकार में दी गई पावर लूम पर फ्लैट रेट की सुविधा समाप्त कर बिजली सबसे मंहगी उत्तर प्रदेश में कर दी गई है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता बिल लाकर देश और समाज को बांटने की साजिश की है। इस बिल से समाज के बड़े वर्ग में तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया है।  जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्रा ने कहा कि यह केन्द्र सरकार की भ्रमित राजनीति का हिस्सा है ताकि जनता का ध्यान मूल मुद्दों और आर्थिक मंदी से भटकाया जा सके।   प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के बाद देश में व्यापार धंधा चैपट हो गया है। कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए हैं। महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि  हजारों नौजवान बेरोजगार हो गए है। केन्द्र सरकार की मेक इन इण्डिया, स्टार्ट अप इण्डिया, मुद्रालोन आदि योजनाओं का कोई लाभ युवा वर्ग को नहीं मिला है। करोड़ों शिक्षित नौजवान रोजी रोटी के अभाव में मारे-मारे घूम रहे हैं।

पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह ने कहा कि महिलाओं-बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश में कानून का नहीं वरन् माफियाओं का राज है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहा कि छात्रों की बेतहाशा फीस वृद्धि से गरीब व कमजोर शिक्षा से वंचित किए जा रहे हैं।

   धरना सभा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, शालिनी यादव, जिला महासचिव डॉ रमेश राजभर, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ उमाशंकर सिंह यादव, किशन दीक्षित, दीपचंद गुप्ता, राजू यादव, जियालाल राजभर, विवेक यादव, अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर ओपी सिंह, डॉ आनंद प्रकाश तिवारी, अशफाक अहमद डब्लू, पूजा यादव, जितेंद्र यादव, आनंद मोहन गुड्डू यादव, लालजी सोनकर, पारसनाथ जायसवाल, संजय मिश्र, गणेश यादव, मोहम्मद असलम, राजू यादव, लालू यादव, डॉक्टर फैजल रहमान, आशुतोष सिन्हा, संतोष यादव बबलू, हीरु यादव, किशन दीक्षित, सुजीत पांडेय शमशेर, अभिषेक मिश्रा आरडी, शिवबली विश्वकर्मा, कन्हैया राजभर, राम प्रकाश पटेल, पखंडी बिंद, भीष्म नारायण यादव, इरशाद अहमद, जियालाल राजभर, विजय बहादुर यादव, विवेक यादव, सुलाब राजभर, मोहम्मद जीशान, प्रवेश पटेल, रमेश गुप्ता, उमेश राजभर, बबलू राजभर, गुड्डू राजभर, अवधेश चमार, रामकुमार यादव, वरुण सिंह, सत्य प्रकाश सोनू, वसीम अकरम, शमीम अंसारी, विष्णु शर्मा, खुशबुद्दीन एडवोकेट, जावेद अख्तर, पूजा सिंह, नीरू पांडेय, सुजीत यादव लक्कड़, सचिन प्रजापति, मोती लाल यादव, राजकुमार यादव, रमेश वर्मा, अजय प्रकाश राजू, अखिलेश यादव, गोविंद यादव, सुनील यादव, गोपाल पांडेय, वीरेंद्र पटेल, रामचंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, उमाकांत त्रिपाठी, रमाकांत जायसवाल, अजय फौजी, पिंटू यादव, रामकुमार यादव, होरी लाल गुप्ता, विवेक सिंह, केसर यादव, दीपू यादव, अमित यादव, संजय पहलवान, अशोक यादव, शीतला यादव पप्पू, अरुण यादव, रोहित शर्मा, अजय यादव, विकास श्रीवास्तव, नत्थू सोनकर, अरविंद सिंह यादव वली मोहम्मद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट